UP में NIA की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स और आर्म्स डीलिंग कनेक्शन में की गई छापेमारी
लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। प्रदेश के पीलीभीत और प्रतापगढ़ में एनआईए की टीम ने देर रात रेड की है। जिसमें कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवाना गैंग से जुड़े लोगों की तलाश की जा रही है। एनआईए को इन गैंग से जुड़े ऐसे लोगों की तलाश है जो ड्रग्स हुए आर्म्स डीलिंग में लिप्त हैं।
सूत्रों के अनुसार प्रतापगढ़ में एनआईए की टीम कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक गाँव ने रेड की। इसी तरह पीलीभीत में पूरनपुर के माधवपुर में स्थित एक झाले पर रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति की तलाश में टीम पहुंची थी वो मौके पर मिला नहीं है। खबर है कि प्रतापगढ़ और पीलीभीत दोनों जगह से एनआईए की टीम वापिस लौट चुकी है। गौरतलब है कि देश में 70 जगहों पर NIA की छापेमारी चल रही है। जिसमें दिल्ली,यूपी,पंजाब,हरियाणा, राजस्थान ,मध्यप्रदेश और गुजरात राज्य शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - अयोध्या में ढहाया गया हनुमान गढ़ी का 400 वर्ष पुराना सिंहद्वार
