अखिलेश यादव ने Tweet कर विधानभवन में मीडियाकर्मियों से दुर्व्यवहार को बताया सत्ता की हताशा
लखनऊ, अमृत विचार। सोमवार को यूपी विधानभवन में बजट सत्र की शुरुआत से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान पुलिस और विधानभवन के मार्शलों के साथ उनकी धक्कामुक्की भी हुई। इस दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ भी दुर्व्यवहार करने की खबर सामने आयी थी। इसको लेकर आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है। अखिलेश ने कहा कि मीडियाकर्मियों से दुर्व्यवहार सत्ताधारियों की हताशा को दिखाता है। उन्होंने सरकार पर सच से डरने की बात भी लिखी है।
मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार सत्ताधारियों की हताशा का प्रतीक है। जब सत्ता पत्रकारों पर प्रहार करने लगे तो समझ लो वो सच से डर गयी है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 21, 2023
ये भी पढ़ें - UP Budget Session 2023: सीएम योगी ने दी दिवंगत विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि
