UP Budget Session 2023: सीएम योगी ने दी दिवंगत विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि
स्वर्गीय केशरीनाथ त्रिपाठी को किया नमन
लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत विधानसभा सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने अपने सम्बोधन में स्वर्गीय केशरीनाथ त्रिपाठी को नमन किया। उन्होंने कहा कि श्री त्रिपाठी कानून और संसदीय कार्यों के मर्मज्ञ और जानकार थे। उन्होंने न केवल उत्तर प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य किया बल्कि कई राज्यों में बतौर राज्यपाल अपनी सेवाएं भी दीं। सीएम योगी ने कहा कि स्वर्गीय त्रिपाठी के देहावसान से हमे अपूर्णीय क्षति हुई है। सीएम योगी ने विधानसभा की कार्यवाही में यूपी के मिर्जापुर में छानबे विधानसभा से निर्वाचित विधायक राहुल प्रकाश कोल समेत दिवंगत विधानसभा और विधान परिषद् सदस्यों के निधन पर शोक प्रकट किया।
बतौर नेता प्रतिपक्ष समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी दिवंगत सदस्यों के प्रति शोक प्रकट किया। बताते चलें कि यूपी विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हुआ है। योगी सरकार अपना बजट इस सत्र में कल 22 फरवरी को पेश करेगी।
ये भी पढ़ें -Breaking News: UFLEX के ठिकानों पर IT की रेड, बेनामी लेनदेन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई
