Breaking News: UFLEX के ठिकानों पर IT की रेड, बेनामी लेनदेन की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। नोएडा में यूफ्लेक्स कंपनी के ऑफिस में इनकम टैक्स विभाग ने रेड की है। बताया जा रहा है कि सुबह साढ़े छह बजे से शुरू हुई कार्रवाई अभी भी जारी है। आईटी की ये रेड कंपनी के फेज 1 के सेक्टर 4 स्थित ऑफिस पर की गयी है। यहां आईटी विभाग के तकरीबन 12 से ज्यादा अधिकारी दस्तावेजों को खंगालने में जुटे हैं। ये कार्रवाई बेनामी लेनदेन की कई शिकायतों के चलते की गयी है। इससे पहले भी यूफ्लेक्स कंपनी पर कार्रवाई हुई है, जिसमें जांच के दौरान कई बोरोन में करोड़ों रुपये का कैश बरामद हुआ था। मौजूदा समय में कर्मचारियों की एंट्री कंपनी के ऑफिस में बंद कर दी गयी है। सूत्रों की मानें तो देश भर में यूफ्लेक्स के तकरीबन 64 ठिकानों पर भी आईटी ने रेड की है।
ये भी पढ़ें - UP में NIA की बड़ी कार्रवाई, ड्रग्स और आर्म्स डीलिंग कनेक्शन में की गई छापेमारी
