मुरादाबाद : फंदे से झूल कर इंटरमीडिएट के छात्र ने दी जान, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुरादाबाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार रात इंटर मीडिएट का एक छात्र फंदे से झूल गया। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छात्र द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
थाना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में दीनदयाल नगर के रहने वाले आशीष चौहान पीतल कारोबारी हैं। उनका 18 वर्षीय पुत्र अक्षित चौहान 12वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 11 बजे घर में ही अक्षित ने फांसी लगा ली। घटना का पता लगते ही परिजन अक्षित को साथ लेकर कांठ रॉड स्थित कॉसमॉस अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने छात्र को देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छात्र की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।
थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : विकास कार्यों की धनराशि डकारने वाले बेखौफ, आरसी जारी के बाद भी नहीं हुई वसूली
