आगरा के इस पार्क से हमेशा के लिए मिट जाएगा शाहजहां का नाम, मिले निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। प्रदेश में कई जगहों के नाम बदलने के प्रस्ताव पारित किये जा रहे हैं। इसी तर्ज पर आगरा में ताजमहल के पास बने शाहजहां पार्क का नाम बदलने के निर्देश भी कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दिए हैं। सूत्रों के अनुसार मंत्री की तरफ से शाहजहां पार्क का नाम गीता गोविंद वाटिका करने के निर्देश दिए गए हैं।   

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अधिकारियों के साथ में बैठक की। शिवाजी महाराज के कोठी मीना बाजार में प्रस्तावित स्मारक के लिए उन्होंने डीएम से सर्वे और आगे की कार्रवाई के लिए भी कहा। महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर इस मामले में चर्चा की थी। इस दौरान पार्क का नाम बदलने के निर्देश दिए गए। 

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने Tweet कर विधानभवन में मीडियाकर्मियों से दुर्व्यवहार को बताया सत्ता की हताशा

संबंधित समाचार