Kanpur IIT में लगेगा स्टार्टअप मेला, देश के नामी उद्यमी आएंगे, कंपिनयों को सहयोग करेंगे
कानपुर आईआईटी में स्टार्टअप मेला।
कानपुर आईआईटी में स्टार्टअप मेला। चार और पांच मार्च को अभिव्यक्ति कार्यक्रम हो रहा। देश के नामी उद्यमी आएंगे। कंपनियों को सहयोग करेंगे।
कानपुर, अमृत विचार। IIT में चार और पांच मार्च को उद्यमिता मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संस्थान के 100 स्टार्टअप की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह कार्यक्रम अपने आप में पहली बार हो रहा है। देश के नामी उद्यमी आएंगे और कंपनियों को सहयोग करेंगे। अब तक संस्थान के पास कई नामी उद्यमियों के एमडी, सीईओ के नाम आ गए हैं। इस अवसर पर कई तरह के करार किए जा सकेते हैं।
आईआईटी के स्टार्टअप इनोवेशन इंक्यूबेशन सेंटर के सह प्रभारी इंचार्ज प्रो. अमिताभ बंद्योपाध्याय ने बताया कि स्टार्टअप मेले का नाम अभिव्यक्ति रखा गया है। यहां संस्थान से उद्यमिता विकास करने वाली कंपनियों के उत्पादों का मेला लगेगा। देश के नामी कारोबारी शामिल हो रहे हैं, जबकि कुछ विदेशी कंपनियों के प्रतिनिधि इसमें आएंगे।
यह स्टार्टअप स्वास्थ्य, कृषि, तकनीक, सर्विलाइंस, मॉनीटरिंग, फूड प्रोसेसिंग से संबंधित हैं। ड्रोन, रोबोट, मॉनीटरिंग सिस्टम आदि शामिल हैं। कंपनियों के अलग अलग स्टॉल लगेंगे, जबकि कंप्यूटराइज्ड प्रस्तुतिकरण होगा।
कई तरह के क्योस्क लगाए जाएंगे
अधिकारियों के मुताबिक मेले में कई तरह की क्योस्क लगाए जाएंगे, जिससे आने वाले लोग किसी भी तरह की जानकारी हासिल कर सकेंगे। यह चैटबॉट की तरह से है। कई मशीनें पूरी तरह से फंक्शनल रहेंगी। मेले में पांच अन्य आईआईटी को आमंत्रित किया गया है।
