बरेली: जलभराव की समस्या हुई दूर, राह हुई आसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड और कर्मचारियों के आवास के पास जलभराव की समस्या मंगलवार को दूर कर दी गई। अधिकारियों ने मंगलवार को सुबह ही नगर निगम को पत्र भेजा गया। दोपहर करीब 2 बजे नगर निगम की टीम ने सक्शन वाहन की मदद से इस जलभराव को दूर किया। अमृत विचार ने अस्पताल में जलभराव की समस्या की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

कुतुबखाना पुल निर्माण की वजह से जिला अस्पताल में मरीजों का पहुंचना बड़ा मुश्किल काम है। अस्पताल पहुंचने वाली एंबुलेंस के लिए जिला पंचायत रोड से वैकल्पिक मार्ग बनाया गया लेकिन इसपर काफी समय से जलभराव हो रखा था। यही नहीं बर्न वार्ड और कर्मचारियों के आवास के पास जलभराव की समस्या से मरीज और कर्मचारी परेशान थे। अब जलभराव दूर होने के बाद अस्पताल तक आने वाला रास्ता भी राहगीरों को साफ नजर आने लगा है। इस संबंध में जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों और मरीजों को जलभराव के चलते दिक्कत हो रही थी। समस्या का निस्तारण करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पत्नी को भगाकर ले गया बचपन का दोस्त, तीन महीने से ढूंढ रहा पति, पुलिस से उठा विश्वास

 

संबंधित समाचार