बरेली एयरपोर्ट से जनवरी में 3462 यात्रियों ने भरी उड़ान
बरेली, अमृत विचार। उत्तरी भारत के महत्वपूर्ण हवाई अड्डों में शामिल बरेली एयरपोर्ट के प्रशासन ने पहली बार घरेलू उड़ानें संचालित करने का डाटा सार्वजनिक किया है। जनवरी माह में एयरपोर्ट से 42 घरेलू उड़ानें संचालित की गईं। एयरपोर्ट प्रशासन ने बरेली एयरपोर्ट नाम से ऑफिशियल ट्विटर के जरिए जनवरी की रिपोर्ट सार्वजनिक की है। जिसमें बताया है कि यहां से 3462 यात्रियों ने प्रस्थान किया, जबकि दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू से 3581 यात्री यहां उतरे थे। एयरपोर्ट से अभी एलाइंस एयर की बरेली-दिल्ली और इंडिगो की बरेली-मुंबई और बरेली-बेंगलुरू की फ्लाइटें संचालित हैं।
ये भी पढे़ं- बरेली: मिटेगा टीबी का दंश...सीएचसी-पीएचसी पर स्थापित होंगी लैब
