रायबरेली: भीतरगांव में ही हार्ट अटैक से सातवीं मौत, सिलसिलेवार हो रही मौतों से दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खीरों (रायबरेली) अमृत विचार। क्षेत्र के भीतर गांव में मंगलवार से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला जारी है। बुधवार को गांव में सातवीं हार्ट अटैक से मौत हो गई है । लगातार हो रही मौतों से पूरे गांव में गांव का वातावरण है। भीतर गांव में मंगलवार को शुरू हुआ मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। 

मंगलवार को गांव के कमल (45 वर्ष ) पुत्र अर्जुन, छत्रपाल (60 वर्ष) पुत्र नरपत, शोभा (60 वर्ष ), ननकई पत्नी कंधई, सूखा पुत्री दसऊ, जगदेई ( 80 वर्ष) पत्नी मंगल पाल की एक ही दिन मौत हुई थी। एक ही दिन में हुई आधा दर्जन हार्ट अटैक से मौत के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना पाकर मंगलवार की रात पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी गांव पहुंचे थे। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप किए हुए है। 

इस बीच बुधवार को गांव जेमेथोक मजरे भीतरगांव निवासी शक्तिदीन गौतम ( 74 वर्ष) पुत्र स्व पंचम की हार्ट अटैक से मौत हो गई है । शक्तिदीन सेवानिवृत्त अमीन थे। मृतक के बेटे रमेश कुमार ने बताया कि उनके पिता बुधवार की सुबह घर के सामने झाड़ू लगा रहे थे। तभी अचानक अचेत होकर गिर गए। 

उन्होंने फोन करके एंबुलेंस मंगवाई ,लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सातवीं मौत के बाद बुधवार को भी जिले के प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव में पहुंच चुके हैं। स्वास्थ विभाग गांव के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी कर रहा है। मृतकों में कमल को छोड़कर बाकी 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के है।

यह भी पढ़ें:-UP Budget 2023 Live : हर जिले में बनेगा मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेसवे के लिए बड़ी सौगात

संबंधित समाचार