जान को खतरे संबंधी संजय राउत के दावे की जांच की जाएगी : एकनाथ शिंदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि पुलिस शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत के इस दावे की जांच करेगी कि उनकी जान को खतरा है। शिंदे ने कहा, “हम यह भी पता लगाएंगे कि क्या यह (राउत का दावा) तथ्यों पर आधारित है या केवल एक स्टंट है।”

ये भी पढ़ें - ऐसी मानसिकता बनाई जा रही है कि जो 'जन्म से मृत्यु' तक का ठेका ले वही कल्याणकारी सरकार : वरुण गांधी 

राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने उन्हें मारने के लिए भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी है। राउत ने उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है।

ये भी पढ़ें - प्रतिद्वंद्वियों पर झूठे मामले दर्ज करना कमजोर और कायर इंसान की निशानी: सिसोदिया

संबंधित समाचार