बदायूं- खूनी संघर्ष में जमकर फायरिंग, 3 लोगों की हत्या, तीन गंभीर रूप से घायल
बदायूं, अमृत विचार। खेत की मेड़ को लेकर पुरानी रंजिश में बुधवार को दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गोलीबारी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही एसएसपी ओपी सिंह मौके पर पहुंचे।
बदायूं में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन की मौत
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 22, 2023
खेत की मेड़ के विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोली, चार घायल
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भगता नगला का मामला@budaunpolice pic.twitter.com/BXyUfGIFT4
क्या है मामला ?
मामला बदायूं जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव भगता नगला का है। जहां दो पक्षों के बीच बुधवार दोपहर में खूनी संघर्ष हुआ। गांव के बाहर दोनों पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो चुकी है वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। दोपहर के समय एक पक्ष के लोग खेत में खाद डालने गए थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष ने घेर लिया और फायरिंग कर दी। जिसमें जयप्रकाश (18), रेशमपाल (30) और सतेंद्र की मौत हो गई है।
वहीं, हरिओम (25), अमर सिंह (49), महीपाल (52) घायल हैं। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में भारी फोर्स तैनात की गई है। आलाधिकारियों ने गांव में डेरा डाला है। एसपी सिटी व कोतवाली पुलिस अस्पताल में तैनात किए गए हैं।
ये भी पढ़ें : बदायूं में गंगा नदी में डूबे MBBS के तीन छात्रों का मिला शव
