US Elections 2024 : राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल हुए भारतीय मूल के Vivek Ramaswamy, निक्की हेली को देंगे चुनौती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं

वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी विवेक रामास्वामी ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की है। इसके साथ ही वह निक्की हेली के बाद रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी नेता बन गए हैं। रामास्वामी (37) के माता-पिता केरल से आकर अमेरिका में बस गए थे। उन्होंने ओहायो में एक विद्युत संयंत्र में काम किया। 

रामास्वामी ने 'फॉक्स न्यूज' पर टकर कार्लसन के प्राइम टाइम शो में सीधे प्रसारित साक्षात्कार के दौरान दौड़ में शामिल होने की घोषणा की। वह रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवारी का दावा पेश करने वाले दूसरे भारतीय-अमेरिकी बन गए हैं। इस महीने की शुरुआत में दो बार साउथ कैलिफॉर्निया की गवर्नर रहीं हेली ने राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बनने के लिए अभियान शुरू किया था। वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रह चुकी हैं।

 रामास्वामी ने कहा, हम राष्ट्रीय पहचान के संकट से गुजर रहे हैं। हम अपने मतभेदों को इतने लंबे समय से पाले हुए हैं कि हम यह भूल गए हैं कि सभी अमेरिकी नागरिक समान हैं, जो आदर्शों से बंधे हैं, जिन्होंने इस देश को 250 साल पहले स्थापित किया। 

ये भी पढ़ें :  Ukraine Russia War : यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख Andrii Yermak ने डोभाल से की बात, संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव पर मांगा समर्थन

संबंधित समाचार