अमरोहा : पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से दो गो तस्कर घायल, आरोपियों ने धनौरा में की थी गोकशी  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो तमंचे, वाहन समेत अन्य सामान मिला

मुठभेड़ में घायल आरोपियों को लेकर जाते पुलिसकर्मी।

अमरोहा/डिडौली/अमृत विचार। पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगने से दो गो तस्कर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध असलहा व पिकअप वाहन बरामद किया है।

मंगलवार रात गांव हटव्वा की ओर से श्यौनाली की ज्यारत के पास रास्ते पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक ने वाहन को बाग में उतार दिया और भागने लगे। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में दो गो तस्करों के पैर में गोली लग गई। जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान शाहबुद्दीन निवासी गांव चौधरपुर और छोटे निवासी गांव ढकिया चमन थाना डिडौली के रूप में हुई। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो खोखे, चार कारतूस 315 बोर व एक वाहन बरामद किया।  कोतवाली प्रभारी प्रवेज कुमार चौहान ने बताया कि आरोपी शातिर किस्म के गोकशी अपराधी हैं। आरोपियों ने 20 फरवरी की रात्रि अपने साथियों के साथ मिलकर अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के ग्राम धनौरा उर्फ मुरादनगर के जंगल में गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में ग्राम प्रधान फिरोज खान पुत्र इरफान अली निवासी गांव धनौरा उर्फ मुरादनगर ने तहरीर दी थी। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। वहीं गोकशी में संलिप्त एक अन्य आरोपी चांद बाबू निवासी ग्राम ढकिया चमन को 21 फरवरी की शाम पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें :  अमरोहा: नशे की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला सिपाही, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती

संबंधित समाचार