हादसा: उन्नाव में स्लाटर हाउस के टैंक की सफाई करने उतरे दो श्रमिकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उन्नाव। उन्नाव के दही थानाक्षेत्र स्थित एक स्लाटर हाउस में टैंक की सफाई करने उतरे दो श्रमिक अचानक बेहोश होकर उसमें गिर गए। यह देख मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन- फानन दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

सदर कोतवाली के इब्राहिम बाग निवासी छुन्नू (26) पुत्र कन्हई व पुरवा कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी राहुल रैदास (25) दही थाना के औद्योगिक क्षेत्र स्थित रूस्तम फूड्स में काम करते थे। बुधवार दोपहर दोनों फैक्ट्री के टैंक की सफाई करने उतरे थे। इसी दौरान दोनों जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। यह देख वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रबंधन ने उसे ठेकेदार तालिब के साथ जिला अस्पताल भिजवाया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को मेमो भेज दिया है। घटना की जानकारी पर एसओ दही फैक्ट्री पहुंच कर जांच कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - लखनऊ : बिल के लिए कैंसर के मरीज को बनाया बंधक

संबंधित समाचार