Power Corporation : 319 मीटर रीडरों की सेवा समाप्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

1809 मीटर रीडरों की सेवा समाप्त करने पर हो रहा विचार

अमृत विचार, लखनऊ। निर्धारित माप दंडों का उल्लंघन कर बिना रीडिंग किए उपभोक्ताओं को बिल देने वाले 319 मीटर रीडरों की सेवा समाप्त कर दी गई है, जिसमें पूर्वांचल के 154, मध्यांचल के 53, दक्षिणांचल के 92 और पश्चिमांचल के 10 मीटर रीडर शामिल हैं।

बताते चलें कि उपभोक्ताओं को समय से सही बिल उपलब्ध कराने के लिए यूपी पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष लगातार समीक्षा कर रहे हैं। डिस्कॉम के अधिकारियों द्वारा 319 मीटर रीडरों को बिल रीडिंग माप दंडों का उल्लंघन करते पाया । जिसपर उनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई।

वहीं विभागीय अधिकारियों की मानें तो 1809 मीटर रीडरों की सेवा समाप्त करने पर विचार किया जा रहा है। यूपी पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने बताया कि मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री का निर्देश है कि उपभोक्ता को समय से सही बिजली बिल उपलब्ध कराया जाए। बिना रीडिंग के बिल देना उपभोक्ता का उत्पीड़न है और इसे कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बिलिंग एजेंसियों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर निर्धारित सेवा शर्तों पर काम नहीं हुआ तो उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। सभी को हर हालत में सही बिल उपलब्ध कराया जाना चहिए।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : कार की छत पर चढ़कर युवक बना रहा था धुएं का छल्ला, पुलिस ने सात हजार का काटा चालान

संबंधित समाचार