UP Budget 2023 : 'किसान पाठशाला' से मिलेगा समृद्धि का मंत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 2024 में आयोजित होगा 'द मिलियन फार्मर्स स्कूल' 

अमृत विचार, लखनऊ। 'द मिलियन फार्मर्स स्कूल' अभियान फिर चलेगा। जिसके तहत गांव-गांव किसान पाठशालाएं आयोजित होंगी। जिसमें किसानों को प्रशिक्षित कर समृद्धि का मंत्र मिलेगा।

प्रदेश सरकार ने जारी बजट में कृषि कार्य को विशेष प्राथमिकता दी है। जिसमें किसानों को खेती की नवीनतम तकनीक से प्रशिक्षित करने के लिए एक नवोन्मेषी कार्यक्रम 'द मिलियन फार्मर्स स्कूल' चलाने की घोषणा की है। इसके तहत 2023-24 में किसान पाठशाला आयोजित की जाएंगी। जो इस वर्ष कार्यक्रम तय होने पर भी नहीं संचालित हुई थी।

पाठशाला 17 हजार स्थानों पर लगेंगी। जो दो पालियों में होती हैं। तीन से छह दिन तक टाइम टेबिल के अनुसार कृषि वैज्ञानिक किसानों को खेती, बागवानी की नई विधि बताने के साथ पशु पालन, मत्स्य पालन, डेयरी समेत अन्य आय दोगुनी करने के तरीके सिखाते हैं। इस बार नया विषय होगा, जिसमें प्राकृतिक खेती व मोटे अनाज की पैदावार का प्रशिक्षण भी होगा।

यह भी पढ़ें : हरदोई : पति-पत्नी और 27 दिन की बच्ची की आग में जिंदा जल कर मौत

संबंधित समाचार