बुलंदशहर: विवाह समारोह में डीजे को लेकर मारपीट, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान डीजे को लेकर हुये विवाद में चोट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने गुरुवार को बताया कि बीती रात बुलंदशहर नगर के एक मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था।

इस दौरान डीजे को लेकर वर तथा वधु पक्ष के कुछ लोगों में हुयी कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गयी। झगड़ा बढ़ने पर बीच बचाव करते समय वधू पक्ष के अजय (40) को गुमचोट लग गई जिसे कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस सिलसिले में चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक वधू पक्ष की ओर से सपरिवार शादी में शामिल होने गया था।

यह भी पढ़ें:-लापरवाही! नहीं सुन रहे बिजली विभाग के जिम्मेदार, जान जोखिम में डालकर ग्रामीण करते हैं आवागमन

संबंधित समाचार