21 साल पुराने मामले में सपा विधायक विजमा यादव दोषी करार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी की विधायक विजमा यादव को 21 साल पुराने एक मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है। थोड़ी देर में इस मामले में सजा सुनाई जायेगी। मिली जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर साल 2001 का ये मामला प्रयागराज के सरायइनायत थाना क्षेत्र का है। जहाँ विजमा यादव और उनके तकरीबन 15 समर्थकों पर पुलिस पर पथराव करने ,सड़क जाम करने जैसे कई कृत्यों को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था। विजमा यादव इस मामले में दोषी करार दी गयी हैं। ये सभी एक हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस प्रदर्शन में हुई हिंसा में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें भी आई थीं।     

ये भी पढ़ें - UP विधानसभा में सपा-आरएलडी विधायकों ने किया हंगामा, 20 मिनट स्थगित की गयी कार्यवाही

संबंधित समाचार