बरेली : कोर्ट में सरेंडर करने से पहले सिगरेट पीते नजर आए पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी केसर सिंह के दो समर्थकों पर जानलेवा हमला करने के आरोपी पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, सह आरोपी बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार समेत अन्य आरोपियों ने गुरुवार को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए के समक्ष आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने से पहले पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार सिगरेट पीते नजर आए। पूर्व मंत्री ने अपने अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह भड़ाना के जरिए कोर्ट में सरेंडर किया है।

सपा सरकार में मंत्री रहे बरेली के नवाबगंज से पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार को कोर्ट में हाजिर होने के लिए नोटिस जारी हुए थे। कोर्ट से नोटिस जारी होने के बाद भी पूर्व मंत्री कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। पूर्व मंत्री समेत 10 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा हो चुके हैं। उन्हें भगौड़ा भी घोषित किया जा चुका था। इसके बाद सपा नेता भगवत सरन गंगवार गुरुवार को अपने वकील के साथ कोर्ट में सरेंडर के लिए पहुंचे।

क्या है मामला ?
विशेष लोक अभियोजक औचित्य द्विवेदी के मुताबिक फरवरी 2017 में नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी केसर सिंह गंगवार और उनके साथियों से मारपीट और जान से मारने की नियत से हमला करने के मामले में भगवत सरन गंगवार समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी भगवत सरन गंगवार और आठ अन्य अभियुक्त अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफतार नहीं कर सकी थी। 

जनवरी 2023 में कोर्ट ने भगवत सरन गंगवार, वीरपाल, विनोद दिवाकर, अनिल गंगवार, योगेंद्र सिंह गंगवार, ओमेंद्र सिंह, पुरूषोत्तम गंगवार, शेर सिंह गंगवार, तरूण कुमार और सुधीर मिश्रा को फरार घोषित कर दिया गया था। इस पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए इन लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिए थे। 

पुलिस नहीं कर सकी गिरफ्तार 
गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी भगवत सरन गंगवार और आठ अन्य अभियुक्त अदालत में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके बाद कोर्ट ने भगवत सरन गंगवार, वीरपाल, विनोद दिवाकर, अनिल गंगवार, योगेंद्र सिंह गंगवार, ओमेंद्र सिंह, पुरूषोत्तम गंगवार, शेर सिंह गंगवार, तरूण कुमार और सुधीर मिश्रा को फरार घोषित कर दिया गया। अब पुलिस ने कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए इन लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें : बरेली: सपा के पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने कोर्ट में किया सरेंडर

संबंधित समाचार