बहराइच में मिट्टी की दीवार गिरने से महिला घायल, हालत गंभीर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के रानीपुर तिलक गांव निवासी ग्रामीण का मिट्टी का दीवाल गिर गया। मलबे में महिला दबकर घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर तिलक निवासी सरिता देवी (42) पत्नी कृष्ण कुमार का मकान मिट्टी का बना हुआ है। गुरुवार सुबह वह घर में खाना बना रही थी। तभी मिट्टी की दीवाल अचानक गिर गई। जिसके मलबे में दबकर महिला घायल हो गई। परिवार के लोगों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की।

ये भी पढ़ें - विधानसभा में बोले अखिलेश यादव- नहीं है सरकार की Credibility, सुरेश खन्ना ने दिया जवाब

संबंधित समाचार