मदिरा प्रदेश कहकर कमलनाथ ने मध्य प्रदेश का किया है अपमान: शिवराज सिंह चौहान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश को ‘मदिरा’ प्रदेश बताने पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर निशाना साधने हुए कहा कि यह राज्य का और जनता का अपमान है। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कमलनाथ का राज्य की मिट्टी और संस्कृति से कोई लेना देना नहीं है और उन्होंने इस टिप्पणी से राज्य के आठ करोड़ नागरिकों का अपमान किया है। 

मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा,  कमलनाथ को मध्यप्रदेश की माटी से, यहां के संस्कारों से, यहां की संस्कृति से लगाव नहीं है। वह यहां की जड़ों से नहीं जुड़े हैं। वह मध्यप्रदेश को मदिरा प्रदेश कह रहे हैं, यह मध्यप्रदेश का अपमान है। यह मध्यप्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का अपमान है। यह मध्य प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं का अपमान है।

बुधवार को अपने गृह क्षेत्र छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने कहा था,  जब हम कहते हैं कि हम मध्य प्रदेश से हैं तो हमें बताया जाता है कि हम मदिरा प्रदेश से हैं। यह अब मध्य प्रदेश का पूर्ण रुप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिनों का वादा किया था और चौहान शराब की कीमतें कम करके इसे हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन में उज्जैन, जबलपुर और कुछ अन्य शहरों में नाथ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राज्य सरकार ने रविवार को राज्य की नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत शराब की खपत को हतोत्साहित करने के प्रयास के तहत एक अप्रैल से कुछ कदम उठाये गये हैं। 

ये भी पढ़ें- ‘मैं न्यायपालिका को सलाम करता हूं’, अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद बोले पवन खेड़ा

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म