VIDEO: सर... माफ कर दीजिए, आज के बाद कभी नोएडा नहीं आउंगा, पुलिस के सामने फूट-फूटकर रोया बदमाश

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा पुलिस ने एनकाउंटर में एक साल से वांटेड बदमाश रफीक को गिरफ्तार किया। गुरुवार रात मुठभेड़ में उसे पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद रफीक फूट-फूटकर रोने लगा। वह रोते हुए पुलिस से बार-बार बोल रहा था...सर, माफ कर दीजिए, आज के बाद कभी नोएडा नहीं आउंगा।

गोली लगने के बाद नोएडा पुलिस बदमाश को अस्पताल ले गई। वहां उसको भर्ती कराया गया। रफीक लूटपाट के कई मामलों में वांटेड था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम रखा था। बदमाश बिहार के बेगुसराय का रहने वाला था। अभी नोएडा में रहता था।

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस छोटा डी पार्क सेक्टर-58 में चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध स्कूटी सवार आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। उसने अपनी स्कूटी की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने घेराबंदी की तो फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई।

बदमाश की शिनाख्त रफीक के रूप में हुई है। उसने थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में लूटपाट की थी। इसके पास से एक बैग मिला है। उसमें सोने चांदी के गहने मिले हैं। ये चोरी के हैं और इनको बेचने जा रहा था। आशंका है कि रफीक लूट के इरादे से नोएडा आया था।

बता कि इससे पहले चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर-63 पुलिस व लुटेरे बदमाश के बीच मुठभेड़ के दौरान बदमाश सुरेश उर्फ चिंटू के पैर में गोली लगी। इससे वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बदमाश नोएडा में वारदात को अंजाम देने आया था।उसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल व अवैध हथियार बरामद किया।

यह भी पढ़ें:-गौतम बुद्ध नगर: झुग्गी बस्ती में लगी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

संबंधित समाचार