बरेली : छत पर खेल रही 4 साल की बच्ची पर बंदरों का हमला, अस्पताल में भर्ती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छत पर खेल रहे बच्चों पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। जिसमें 4 साल की बच्ची छत से गिरकर घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना कैंट के गांव क्यारा निवासी अजय ने बताया कि आज सुबह उसकी 4 साल की बहन गुनगुन समेत दो बच्चे छत पर खेल रहे थे। इस दौरान वहां बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए गुनगुन भागी और वह छत से नीचे गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे  जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें : मथुरा के मंदिरों में रंग पर्व होली का उल्लास, श्रद्धालुओं पर बरस रहे आस्था के रंग

संबंधित समाचार