चंपावतः सुबह की सैर पर निकले धामी ने सरकारी मशीनरी का लिया फीडबैक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंपावत, अमृत विचार। उत्तराखंड के चंपावत दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रातः सैर के दौरान लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। सीएम धामी सर्किट हाऊस से निकलते हुए ब्लॉक रोड, बाजार होते हुए गौरलचौड़ मैदान पहुंचे।

उन्होंने ब्लाक रोड पर सूर्य नमस्कार के साथ नित्यानंद जोशी की दुकान पर चाय की चुस्की ली। उन्होंने नित्यानंद जोशी और अन्य लोगों से वार्तालाप के साथ उनकी मिजाजपुर्सी भी की। 

यह भी पढ़ें- नैनीतालः एसपी क्राइम के निरीक्षण में खुलासा- जानकारी का अभाव या लापरवाही, जरूरत पड़ी तो कैसे करेंगे हवाई

उन्होंने सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों और विकास कार्यों को लेकर फीड बैक भी लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री बच्चों से भी मिले। मासूम रियांश से मिलकर मुख्यमंत्री ने खूब बातें कीं और उसे अपना आशीर्वाद दिया।

नागनाथ वार्ड में पानी भर रही महिला से मुख्यमंत्री ने नियमित पेयजल और बुनियादी समस्याओं पर चर्चा की। उसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य बाजार होते हुए गौरलचौड़ मैदान पहुंचे। मुख्य बाजार में उन्होंने दुकानदारों से बात कर प्रशासनिक मशीनरी की कार्यशैली को लेकर फीडबैक लिया। 

गौरलचौड़ मैदान में उन्होंने अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से बात की और युवाओं के भविष्य को लेकर सवाल किये। मुख्यमंत्री ने उनका उत्साहवर्धन भी किया। मुख्यमंत्री अपनी यात्रा के दौरान नियमित सैर पर निकलते हैं और लोगों से हमेशा बातचीत करते हैं। मुख्यमंत्री के इस अंदाज की उनके विधानसभा की जनता ने खूब प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2023: 20 मार्च के बाद शुरू होगें यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के लिए पंजीकरण

संबंधित समाचार