मेघालय को चाहिए परिवार नहीं बल्कि लोगों को आगे रखने वाली सरकार: मोदी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

शिलांग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय के मुख्यमंत्री एवं नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष कोनराड के संगमा पर शुक्रवार को परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि राज्य के लोगों को ‘परिवार को नहीं बल्कि जनता को पहले रखने वाली सरकार’ की जरूरत है। माेदी ने यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, “ मेघालय में, मैं हर जगह भाजपा की लहर देख सकता हूं।

ये भी पढ़ें - कोर्ट ने स्वीकार किया नवाब मलिक की हालत गंभीर, अगले सप्ताह जमानत अर्जी पर करेगी सुनवाई

चाहे वह युवा हों या बुजुर्ग, पुरुष हों या महिलाएं, व्यापारी हों या सरकारी कर्मचारी हों, किसान हों या मजदूर, सभी एक स्वर में कह रहे हैं 'मेघालय मांगे भाजपा सरकार' (मेघालय चाहता है भाजपा सरकार)। मेघालय और पूर्वोत्तर की जनता भाजपा के साथ है।” मोदी ने लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पी ए संगमा के पुत्र और कांग्रेस शासनकाल को लेकर कहा,“ कुछ परिवारों के स्वार्थ के कारण ऐसा हुआ कि मेघालय के हितों को कभी प्राथमिकता नहीं दी गयी।

इस राजनीति ने आपको बहुत नुकसान पहुंचाया है। ऐसी एक राजनीतिक पार्टी है जिसने दिल्ली और मेघालय में भी जिन्होंने अपनी तिजोरी भरने के लिए समूचे मेघालय को एटीएम बना लिया। उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा “ मेघालय को वंशवादी राजनीति से मुक्त होना चाहिए या नहीं? अब, मुझे यकीन है कि मेघालय और पूर्वोत्तर के लोग भाजपा के साथ हैं। मैं आपके प्यार और आशीर्वाद को कभी व्यर्थ नहीं जाने नहीं दूंगा।

उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब से भाजपा केंद्र में सत्ता में आई है, वह मेघालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा, “ इस जगह के बारे में कुछ खास है। मेघालय के हर कोने में रचनात्मकता है। हम सभी को मेघालय की संस्कृति पर गर्व है। मैं यहां आशा और विकास के संदेश के साथ आया हूं।”

मोदी ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “ कुछ लोग जिन्हें देश ने खारिज कर दिया है, कह रहे हैं 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी'। लेकिन, देश के लोग कह रहे हैं 'मोदी तेरा कमल खिलेगा।' आपका कमल खिलेगा। देश, मेघालय और नागालैंड की जनता ऐसे लोगों को करारा जवाब देगी।

उत्तर पूर्वी राज्य में भाजपा अकेले चुनाव लड़ रही है। भाजपा के नेतृत्व वाले नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस की घटक एनपीपी भी अकेले चुनाव लड़ रही है। मेघालय की 60 में से 59 विधानसभा सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होना है। मतगणना दो मार्च को होगी।

ये भी पढ़ें - रूबैया सईद अपहरण मामले में कोर्ट में पेश हुआ यासीन मलिक, चश्मीद ने की पहचान 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Middle East Tension: अमेरिका का बड़ा सैन्य अभियान, ईरान के करीब 140 ठिकानों पर हवाई हमले; जवाबी कार्रवाई में ईरान ने खाड़ी देशों को बनाया निशाना
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिली रफ्तार, मुरादाबाद से लखनऊ तक लगाए गए हजारों पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Moradabad Maze Park: मुरादाबाद की इस 'भूलभुलैया' का बढ़ा क्रेज, वीकेंड पर उमड़ रही भीड़, 50 रुपये में मिल रहा रोमांचक अनुभव
Honda India Strategy: टू-व्हीलर मार्केट पर होंडा का बड़ा दांव, फेस्टिव सीज़न में उतरेंगे नए धासू मॉडल्स!
Russia Oil Import: जून में भारत ने रूस से खरीदा रिकॉर्ड 4.5 अरब यूरो का कच्चा तेल, चीन के बाद बना दूसरा सबसे बड़ा खरीदार