सुहाना सफर: शाहाबाद से शाहजहांपुर तक पहली इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/ हरदोई, अमृत विचार। हरदोई जिले के शाहाबाद से  शाहजहांपुर के लिए आज से पहली इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। यह बस सेवा बस स्टैंड शाहाबाद से बस स्टैंड शाहजहांपुर तक मिलेगी। बस स्टैंड मौलागंज पर आज प्रथम दिन इलेक्ट्रिक बस को देखने के लिए भारी भीड़ एकत्रित हुई। लग्जरी बस शाहाबाद बस स्टैंड से शाहजहांपुर के लिए रवाना होगी और प्रत्येक स्टॉप पर रुकेगी। प्रत्येक स्टाफ के हिसाब से ही किराया तय किया गया है। हर घंटे यात्रियों को यह बस सेवा उपलब्ध होगी। इलेक्ट्रिक बस सेवा प्रारंभ हो जाने से शाहाबाद से शाहजहांपुर तक जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

ये भी पढ़ें - Hardoi Breaking News: हत्या के मामले में आरोपित भाजपा विधायक बरी, रिहाई का आदेश जारी

संबंधित समाचार