किशोरियों को अवसर देने से होगा बेहतर समाज का निर्माण : रश्मि तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ज्वाइंट ऑपरेशन फॉर सोशल हेल्प व अवध पीपुल्स फोरम का पोस्टकार्ड अभियान

अमृत विचार, अयोध्या। ज्वाइंट ऑपरेशन फॉर सोशल हेल्प और अवध पीपुल्स फोरम द्वारा किशोरियों की शिक्षा, स्कालरशिप और सुरक्षित माहौल के संबंध में पोस्टकार्ड अभियान स्कूल एवं समुदाय में चलाया जा रहा है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में अभियान का समापन हुआ। इस अवसर पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका रश्मि  तिवारी ने कहा कि लड़कियों को अवसर और ज्यादा देना होगा, तभी समाज का सर्वांगीण विकास होगा।  उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ अभिवावकों को भी लड़कियों की पढ़ाई पर संवाद में शामिल होना चाहिए। 

जोश संस्था के रायबरेली जनपद के समन्वयक गौरव तिवारी ने कहा कि संस्था अभी जनपद अयोध्या, रायबरेली वर हरदोई में 12वीं तक की लड़कियों की शिक्षा पर फोकस कर कार्य कर रही है। फोरम के अमित सिंह ने कहा कि समाज में यदि अच्छा परिवर्तन करना हैं तो हमको बच्चों के साथ काम करना चाहिए। अभियान का संचालन जागृति ने किया। अवध पीपुल्स फोरम के गुफरान सिद्दीकी ने कहा कि हम यह देखते है कि शहरी क्षेत्र में काफी अच्छा शैक्षणिक माहौल बन रहा हैं।

यह भी पढ़ें : VIDEO : MLA Raju Pal Murder Case के गवाह उमेश पाल की दिनदहाड़े हत्या, हमलावरों ने बरसाईं गोलियां और बम

संबंधित समाचार