सोनिया गांधी और राहुल गांधी पहुंचे कांग्रेस अधिवेशन में हिस्सा लेने रायपुर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहीद वीर नारायण सिंह नगर (रायपुर)। कांग्रेस के आज से यहां शुरू हुए 85वे राष्ट्रीय अधिवेशन में हिस्सा लेने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पहुंच गए है। गांधी एवं गांधी विशेष विमान से माना विमानतल पहुंचे जहां पर उनका छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलेजा,छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने उनका स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - लिथियम की खोज भारत में EV को बढ़ावा देने के लिए अहम, लेकिन खनन से पर्यावरण को गंभीर खतरा : विशेषज्ञ 

दोनो नेता इसके बाद अधिवेशन स्थल के निकट स्थित होटल के लिए रवाना हो गए। गांधी कल अधिवेशन के पूर्ण सत्र को सम्बोधित करेंगी, जबकि गांधी का 26 फरवरी को सम्बोधन का कार्यक्रम हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का भी आज शाम तक यहां पहुंचने का कार्यक्रम हैं। अधिवेशन में आज सुबह संचालन समिति की हुई बैठक में गांधी परिवार का कोई सदस्य मौजूद नही था।

इस अहम बैठक में कार्यमिति का चुनाव नही करवाने,सदस्यों के चयन का अधिकार पार्टी अध्यक्ष को सौंपने तथा पार्टी संविधान में 16 तथा 32 नियमों में संशोधन की मंजूरी दी गई।इस पर अभी सब्जेक्ट समिति की बैठक में चर्चा हो रही हैं।

ये भी पढ़ें - दिल्ली: MCD में चले लात-घूंसे, एक मत अवैध घोषित करने पर भड़का मामला 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका