बरेली: स्वास्थ्य विभाग ने बिना पंजीयन चल रहे अस्पताल को किया सील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/आंवला, अमृत विचार। तहसील क्षेत्र में लंबे समय से बिना पंजीकरण के कई अस्पताल संचालित हो रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक अस्पताल को सील कर दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला के प्रभारी डा. इंतजार हुसैन ने बताया कि नगर के मंडी समिति के सामने गुरु नानक हास्पिटल संचालित था। पूर्व में चेकिंग के दौरान शीघ्र रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही गई थी। हालांकि, उस समय अस्पताल बंद था। शुक्रवार को अस्पताल खुला मिला व रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया था।

इसलिए, अस्पताल सील करा दिया गया। वहीं, अलीगंज में शिवा नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन पाया गया, परंतु डाक्टर मौजूद नहीं मिले। उन्होंने बताया कि संचालक को शीघ्र डाॅक्टर की व्यवस्था कर सूचित करने को कहा है। डॉक्टर उपलब्ध न होने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: नए सिरे से नगर निगम की वोटर लिस्ट पर करें काम- संतोष गंगवार

संबंधित समाचार