बरेली: नए सिरे से नगर निगम की वोटर लिस्ट पर करें काम- संतोष गंगवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भाजपा महानगर पदाधिकारियों ने नगर निगम चुनाव को लेकर वार्डों में शुरू की बैठकें

संतोष गंगवार(फाइल फोटो)

 बरेली, अमृत विचार। भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने नगर निगम चुनाव में 60 से अधिक वार्डों में जीत के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। पदाधिकारी वार्ड अध्यक्षों के साथ बैठकें कर रहे हैं। शुक्रवार को वार्ड 14 ब्रह्मपुरा में हुई बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार भी शामिल रहे।

संतोष गंगवार ने पदाधिकारियों से नए सिरे से नगर निगम की वोटर लिस्ट पर काम करने पर जोर दिया। हर बूथ के प्रत्येक पन्ने पर पन्ना समिति का गठन करने के लिए निर्देशित किया। पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से स्वयं को सरल एप से जोड़ने साथ वार्ड में निवास करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भी जुड़वाने की अपील की।

बताया गया कि आगे लाभार्थियों का सम्मेलन, पन्ना समिति सम्मेलन जैसे कई अन्य बड़े कार्यक्रम भी महानगर स्तर पर होंगे। ब्रह्मपुरा की बैठक में महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना, मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल मौजूद रहे। वहीं वार्ड 15 हजियापुर में भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा ने बैठक की और कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट बनवाने पर जोर दिया। बंटी ठाकुर, राजीव कश्यप, प्रमोद रघुवंशी, बबलू पटेल, बृजेश पांडे, वीरेंद्र सक्सेना, राहुल कटियार, प्रदीप पाल, मोहित कश्यप, सुदीप सैनी, सुभाष भोजवाल, बृजेश पटेल आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- इस नंबर से आ रही कॉल तो हो जाएं सावधान, रिसीव होते ही हो जाएगा आपका अकाउंट खाली

संबंधित समाचार