Fatehpur Murder: रिटायर्ड FCI कर्मचारी की कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर हत्या, सोने का लॉकेट और नकदी ले कर हत्यारे फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Fatehpur Murder फतेहपुर में रिटायर्ड एफसीआई कर्मचारी की कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर हत्या।

Fatehpur Murder फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में नलकूप में सो रहे रिटायर्ड एफसीआई कर्मचारी की कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। घटना के बाद हत्यारे सोने का लॉकेट, अंगूठी और नकदी लेकर फरार हो गए।

फतेहपुर, अमृत विचार। Fatehpur Murder थरियांव थाना क्षेत्र के तलकापुर में बीती रात नलकूप में सो रहे रिटायर्ड एफसीआई कर्मचारी की कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्यारे सोने का लॉकेट, अंगूठी व नकदी लेकर भाग निकले। शनिवार सुबह परिजनों ने जब रक्तरंजित शव देखा तो हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस व फोरेंसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। 

थरियांव थाना क्षेत्र के तलकापुर निवासी 65 वर्षीय छत्रपाल पुत्र स्व सुरजदीन पासवान अपने नलकूप में सोया था। इसी दौरान बीती रात में हत्यारों ने कुल्हाड़ी से सिर पर प्रहार हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों ने रक्तरंजित शव देखा तो कोहराम मच गया। हत्यारे सोने का लॉकेट,अंगूठी और नकदी लेकर भाग निकले। मृतक के छोटे बेटे श्यामबाबू ने बताया कि बीती शाम को वह पिता को खाना देकर घर लौट गया था, तब उन्होंने अंदर से कुंडी लगाई थी।

मृतक एफसीआई में हालिंग लेबर के पद पर तैनात था। पांच साल पहले ही माया पुरी दिल्ली से रिटायर्ड हुआ था। उसके बाद जमीन खरीद कर नलकूप लगवाकर खेती करने लगा। वहीं, पत्नी की हार्ट अटैक से तीन साल पहले मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद से ही अकेले खेत में बने नलकूप में ही रहता था। मृतक की बीस बीघे जमीन है। मृतक के तीन बेटे रामबाबू, ज्ञानबाबू, श्यामबाबू हैं। जो अलग गांव में ही रहते हैं। घटनास्थल से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की।

संबंधित समाचार