Chitrakoot News : मझगवां रेंज में चौबीस घंटे अंदर मिले दो तेंदुओं के शव, आपसी संघर्ष में दोनों की मौत की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट के मझगवां रेंज में दो तेंदुओं के मिले शव।

चित्रकूट के मझगवां रेंज की दो बीटों में चौबीस घंटे के अंदर दो तेंदुओं के शव बरामद हुए। वन विभाग के अधिकारियों ने आपसी संघर्ष में दोनों की मौत की आशंका जताई।

चित्रकूट, अमृत विचार। मध्य प्रदेश अंतर्गत चित्रकूट अनुभाग के  मझगवां रेंज की दो बीटों में चौबीस घंटे के अंदर दो तेंदुओं के शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। पटना पटनी बीट तथा बिरसिंहपुर की ओरमानी बीट में ये शव बरामद हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रथमदृष्ट्या आपसी संघर्ष में दोनों की मौत होने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक पहला मामला मझगवां रेंज का है, जहां  पटना पटनी बीट के जंगल में एक तेंदुए का शव पत्थरों पर पड़ा हुआ मिला तो वहीं दूसरी ओर बिरसिंहपुर के अंतर्गत ओरमानी बीट में प्रतापपुर की सीमा में नादा तालाब के ऊपर रामावतार साकेत के कुएं से एक अन्य तेंदुए का शव बरामद हुआ।

शव तीन से चार दिन पुराने बताए  जा रहे हैं। मझगवा रेंज  की टीम  दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा रही है। हालांकि इनकी मौत की असली वजह की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आपसी संघर्ष की वजह से तेंदुओ की मौत होने की आशंका है।

संबंधित समाचार