Amazing Transformation: कभी इस महिला का वजन था साढ़े 4 क्विंटल, घर तोड़कर निकालना पड़ा था बाहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

न्यूयॉर्क। एक महिला जो अपने वजन के लिए काफी चर्चा में थी। उसे दुनिया का सबसे भारी इंसान माना जाता था। लेकिन अब इस महिला ने अपनी काया पलट कर रख दी है। महिला का यह ट्रंस्फॉर्मेशन कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। महिला का नाम मायरा रोसल्स है। वह अमेरिका की रहने वाली है। उसने हाल में ही TCS Show half-Ton Killer में अपनी वेटलॉस की कहानी को शेयर किया। 

WhatsApp Image 2023-02-26 at 3.36.12 PM (1)

मायरा ने बताया कि एक समय पर उसका वजन 450 किलो (साढ़े 4 क्विंटल) था। उसका वजन इतना इसलिए बढ़ गया था क्योंकि वह हमेशा बेड पर लेटी रहती थी। उसने बताया कि उसके शरीर के नीचले हिस्से में काफी फैट बढ़ गया था। उसका वजन इतना हो गया था कि वह खुद अपने पैरों पर खड़ी तक नहीं हो पाती थी। क्योंकि उसके शरीर का वजन उसके पैर नहीं संभाल पाते थे। एक समय तो ऐसा भी आया जब उन्हें लगा कि वह मर जाएगी। लेकिन अब उसने अपना 362 किलो वेट कम कर लिया है।

मायरा ने बताया कि उनकी जिंदगी उस वक्त उलझ गई थी जब उन पर उनके भतीजे को मारने का आरोप लगा था। इस घटना ने उन्हें झंकझोर के रख दिया था। भतीजे की मौत के बाद कथित जुर्म के लिए मायरा को पुलिस अपने साथ ले गई। मायरा ने बताया कि जब पुलिस उसे लेने आई थी तो उसके घर के एक हिस्से को तोड़कर मायरा को बहर निकाला गया और फिर ले जाया गया। उसने बताया कि जब उसे कोर्ट रूम ले जाया गया तो उसके लिए बहुत बड़े साइज का मैट्रेस लाया गया था जिस पर वह बैठ सके।

मायरा ने बताया कि कोर्ट में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। लेकिन उसने अपनी सफाई में कहा कि यह एक हादसा था। उसमें उसकी कोई गलती नहीं थी। बाद में इस मामले में एक नया मोड़ आया और उसने कोर्ट को बताया कि उसके भतीजे को उसकी मां ने बहुत पीटा था जिससे यह हादसा हो गया। कोर्ट ने मायरा को बेगुनाह पाया और उस पर लगे सारे आरोप को हटा दिए गए। भतीजे जैमी की मां को अपने बेटे की हत्या के लिए कोर्ट ने 15 साल की सजा सुनाई। 

इस घटना के बाद से मायरा की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। उसके बॉडी में गजब का बदलाव देखने को मिला। मायरा अपने अत्यधिक मोटापे से निजात पाने के लिए 6 सर्जरी करवा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अब उन्हें डायबिटीज, हाई कॉलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी भी नहीं है।

यह भी पढ़ें- कीव में सरकार बदलने के बाद 2014 में यूक्रेन ने वास्तव में तख्तापलट देखा: एलन मस्क

संबंधित समाचार