नोएडा: जमीनी विवाद को लेकर BJP नेता नवीन भाटी के घर पर कई राउंड फायरिंग, चार लोग गिरफ्तार, वीडियो वायरल
नोएडा। नोएडा के थाना 142 इलाके के गढ़ी शाहदरा गांव में कई राउंड गोलियां चलने से इलाके में सनसनी मच गई। थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
नोएडा : नोएडा थाना 142 इलाके के गढ़ी शाहदरा गांव में चली कई राउंड गोलियां, थाना सेक्टर-142 पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत। दोनों पक्षों से 04 लोगों को गिरफ्तार किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम। pic.twitter.com/K9lsbVI5bX
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 26, 2023
नोएडा के सेक्टर 142 थाना क्षेत्र में स्थित गांव गढ़ी शाहदरा में जमीनी विवाद को लेकर भाजपा नेता नवीन भाटी के घर पर कई राउंड फायरिंग की।जानकारी के अनुसार भाजपा नेता के परिवार को लोगों में जमीनी विवाद हो गया, जिसके बाद लोगों नवीन भाटी के घर के बाहर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता के घर के बाहर 14 राउंड फायरिंग की, फायरिंग के बाद एहतियाती तौर पर 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए तैनात कर दिया गया है।
मैं शाहदरा निवाशी नवीन भाटी मैं और मेरा परिवार शांति व अपन पसंद लोग है कानून के दायरे में रह कर मैं अपना हर काम करता हु।कानून का सम्मान करता हूँ कानून हमारा रक्षक है । 1/2 @noidapolice @myogiadityanath @Uppolice @dgpup pic.twitter.com/BGv9ZkDsuA
— Navin Bhati (@NavinBh63415127) February 26, 2023
नेता के घर के बाहर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कई धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों ही पक्ष के 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़ें- विधानसभा स्पीकर के आवास पर विधायकों के लंच में शामिल हुए सीएम योगी और अखिलेश यादव
