बरेली: सेंट्रल जेल के 47 और कैदियों समेत 164 पॉजिटिव, तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सेंट्रल जेल के कैदियों में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। बुधवार को भी यहां 47 कैदी संक्रमित पाए गए। वहीं जिले में कुल 164 नए मामले मिलने के साथ ही तीन और संक्रमितों की मौत हो गई। पिछले चार दिन में इस जेल में दो सौ से ज्यादा …

बरेली,अमृत विचार। सेंट्रल जेल के कैदियों में कोरोना संक्रमण रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। बुधवार को भी यहां 47 कैदी संक्रमित पाए गए। वहीं जिले में कुल 164 नए मामले मिलने के साथ ही तीन और संक्रमितों की मौत हो गई। पिछले चार दिन में इस जेल में दो सौ से ज्यादा कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। उसके बाद से ही स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।  संक्रमितों में शहर के जनकपुरी के एक निजी चिकित्सक भी शामिल हैं। वहीं, फरीदपुर के परा मोहल्ले के 11 लोग संक्रमित मिले हैं।

बिजली विभाग की हाईडिल कॉलोनी में तीन, बिहारीपुर में चार, मलूकपुर में दो, कुंवरपुर में दो डीआईओएसओ में छह, भोजीपुरा में चार,वन्नूवाल कॉलोनी में एक, सिकलापुर में एक, सिद्धार्थनगर कॉलोनी में दो, हार्टमैन कॉलेज गेट के पास एक, शेरगढ़ में एक, पंजाबपुरा और छोटी वमनपुरी में एक, गुलाबनगर और आरके पुरम में एक, नगरिया प्रसाद में दो, प्रेमनगर में दो, बारादरी और चौपुला पर एक-एक सीबीगंज के जौहरपुर में एक, कैंट और पैगानगरी में एक-एक कर्मचारीनगर में दो, करगैना में चार, परतापुर चौधरी में एक, गांधी नगर और शरीफ नगर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। 300 बेड अस्पताल का एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुधवार को आईवीआरआई से आई 711 सैंपल की रिपोर्ट में 83 प्राइवेट से 8 ट्रूनेट और एंटीजन टेस्ट में 75 पाजिटिव पाए गए हैं।

जनकपुरी एक डाक्टर भी संक्रमित
जनकपुरी में एक नर्सिंग होम चलाने वाले शहर के एक प्रमुख डाक्टर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा शहर की पाश कॉलोनियों में एक राजेन्द्रनगर और रामपुर गार्डन कॉलोनी में पाजीटिव मरीज मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। झगड़े वाली मठिया के पास भी एक मरीज मिला है। सैटेलाइट की राजनगर कॉलोनी में एक 28 साल के युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है।

रेलवे वर्कशाप में चार कर्मचारी निकले पॉजिटिव
इज्जतनगर रेलवे वर्कशाप में कोरोना जांच के लिए कैंप लगाया गया। इज्जतनगर रेलवे अस्पताल की टीम ने 94 कर्मचारियों का सैंपल लिया। देर शाम आई जांच रिपोर्ट में चार कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों के पॉजिटिव निकलने के बाद उन्हें आईसोलेट कर परिसर को सैनेटाइज कराया गया है।

कोरोना से तीन और की मौत
बुधवार को यहां एक युवा समेत तीन कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में शहर के दुर्गानगर निवासी 18 वर्षीय वशु श्रीवास्तव को दो अगस्त को सांस लेने में अचानक दिक्कत होने लगी। इस पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डाक्टरों ने तत्काल उसका कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर उसे कोविड एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 10 दिन युवक ने कोरोना से जंग लड़ रहे थे। बीते 26 घंटे से वह वेंटीलेटर पर था, बुधवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

चाहबाई प्रेमनगर निवासी बुजुर्ग अंगूरी देवी भी दो अगस्त को भी पॉजिटिव आए थे। इसके बाद उसकी उनका उपचार कोविड एल-2 में चल रहा था, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जोगी नवादा निवासी 50 वर्षीय महिला शीला मौर्य को 10 अगस्त को संक्रमित पाई गईं। सांस लेने में दिक्कत होने के चलते कोविड एल-2 में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी बुधवार को मौत हो गई।

संबंधित समाचार