मथुरा: अपनों का गम भुलाकर होली के रंग में रंगी निराश्रित महिलाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। समाज की विडंबनाओं से जूझ रही निराश्रित महिलाओं के बेरंग जीवन में खुशियों के रंग भरने के उद्देश्य से मैत्री विधवा आश्रम में रविवार को फूलों की होली खेली गई।  इसमें वृद्ध महिलाएं ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरकीं। वृद्धावस्था में अपनों के सहारे से महरूम निराश्रित महिलाओं को अपनत्व का एहसास कराने के लिए तमाम सामाजिक संस्थाएं जुटी हुई है।

इन्ही में से एक है मैत्री विधवा आश्रम, जब ब्रज में होली की खुमारी छानी शुरू हो चुकी है। तब इन महिलाओं के बेरंग जीवन में रंग भरने के लिए होली महोत्सव मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष कर्नल भूपेंद्र सिंह ने वृद्ध महिलाओं के साथ फूलों की होली खेली। ढोल नगाड़ों की धुन पर महिलाएं भी अपना सब दुख दर्द भूलकर जमकर थिरकती नजर आईं।

यह भी पढ़ें- मथुरा: राज्यपाल तीन मार्च को करेंगी अन्नपूर्णा धाम का लोकार्पण, अब इन लोगों को भी मिलेगा निशुल्क भोजन

संबंधित समाचार