मथुरा: राज्यपाल तीन मार्च को करेंगी अन्नपूर्णा धाम का लोकार्पण, अब इन लोगों को भी मिलेगा निशुल्क भोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्री रामकृष्ण मिशन पिछले 115 वर्षों से कर रहा मरीजों की निशुल्क सेवा, लोकार्पण समारोह कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

मथुरा, अमृत विचार। श्री रामकृष्ण मिशन के सेवा प्रकल्प में जल्द ही एक नया आयाम जुड़ने जा रहा है। नवनिर्मित अत्याधुनिक अन्नपूर्णा धाम का लोकार्पण 3 मार्च को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को करेंगी। मिशन प्रबंधन द्वारा तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगर के प्रमुख श्री रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल द्वारा विगत करीब 115 वर्षो से नर सेवा नारायण सेवा को ध्येय वाक्य बनाते हुए सेवा के नए आयाम लगातार स्थापित किए जा रहे हैं। 

इसी क्रम में अब अस्पताल के मरीजों और उनके तीमारदारों को प्रतिदिन  संस्थान से वितरित किए जाने वाले भोजन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक रसोई घर और भोजन कक्ष का निर्माण किया गया है। जिसका विधिवत लोकार्पण प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा किया जाएगा। 

मिशन के सचिव स्वामी कृष्णकाली महाराज ने बताया कि इस अन्नपूर्णा धाम की धाम की खासियत यह है कि इसमें साधु,चिकित्सक,कर्मचारी, मरीज और उनके तीमारदार के लिए एक सा भोजन परोसा जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा लोकार्पण समारोह की तैयारिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- मथुरा: शुरू होने जा रहा ब्रज की होली का धूम-धड़ाका 28 फरवरी को खेली जाएगी लट्ठमार होली

संबंधित समाचार