Banda Suicide : बार-बार रिश्ता टूटने से दुखी किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मची चीख-पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान।

बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में बार-बार रिश्ता टूटने से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

बांदा, अमृत विचार। बार-बार रिश्ता टूटने से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खेत से घर लौटे परिजनों ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आनन-फानन शव को फंदे से नीचे उतार लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी गोमती (17) पत्नी कल्लू प्रजापति ने शनिवार की शाम कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को राशन लेकर घर पहुंचे पिता ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुण्डी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। वह पड़ोसी के घर से कूदकर अपने घर पहुंचा, देखा तो गोमती का शव फंदे पर लटक रहा था। पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

मृतका के पिता ने बताया कि चार वर्ष पहले उसकी पत्नी मेड़िया की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। गोमती का कद छोटा था। उसकी शादी करनी थी। कई रिश्ते आए, लेकिन कद छोटा होने की वजह से रिश्ते टूट जाते रहे। गोमती कुछ मंदबुद्धि की भी थी। रिश्ता टूटने से वह परेशान रहने लगी। रविवार को भी रिश्तेदारों को देखने के लिए आना था। कुछ दिन पहले नरैनी में उसकी शादी तय हो गई थी, लेकिन वहां से भी इनकार कर दिया गया। इसी के चलते उसकी बेटी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

 

संबंधित समाचार