बरेली: नवनियुक्त SI को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, पहले सुना PM और CM का संबोधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीधी पुलिस भर्ती 2020-21 में चयनित 2 सगी बहनों को मिले नियुक्त पत्र

बरेली, अमृत विचार। बरेली में रिजर्व पुलिस लाइन के रविंद्रालय भवन में नवनियुक्त सब इंस्पेक्टर्स के लिए नियुक्त पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बरेली जोन के एडीजी प्रेमचंद मीणा बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं आईजी रेंज डॉ राकेश सिंह और डीआईजी अखिलेश कुमार चौरसिया समेत जिले अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

दरक्तुरकतिु

इस दौरान संयुक्त रूप एडीजी जोन, आईजी रेंज और डीआईजी ने कार्यक्रम में उपस्थित सब इंस्पेक्टर्स नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर, पीएसी और द्वितीय अग्निशमन ऑफिसर्स को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कर्किपकरि

आपको बता दें कि बरेली जिले में सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के पद पर 70 पुरुष और 23 महिला समेत प्लाटून कमांडर पीएसी में 2 पुरुष और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पद पर एक पुरुष को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। बदायूं में सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के पद पर 25 पुरुष और 4 महिलाओं समेत एक प्लाटून कमांडर पीएसी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। वहीं शाहजहांपुर जिले में सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के पद पर 20 पुरुष और 5 महिलाओं समेत 3 प्लाटून कमांडर पीएसी को नियुक्ति पत्र दिए गए।

रुकुिु

अगर बात करें पीलीभीत जिले की तो सब इंस्पेक्टर के पद पर 28 पुरुष और 06 महिलाओं समेत एक प्लाटून कमांडर पीएसी को नियुक्त पत्र प्रदान किए गए।

करिुपकरु

आपको बता दें कि नियुक्त पत्र वितरण समारोह में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और नवनियुक्त सब इंस्पेक्टर्स समेत उनके परिजनों ने नियुक्त पत्र सौंपे जाने से पहले वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के डीजीपी का संबोधन सुना। 

यह भी पढ़ें- बदायूं: 2 सगी बहनों को मिले SI के नियुक्त पत्र, बोलीं- आज का दिन किसी महापर्व से कम नहीं

संबंधित समाचार