बरेली: 2 सगी बहनों को मिले SI के नियुक्ति पत्र, बोलीं- आज का दिन किसी महापर्व से कम नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2020-21 में हिस्सा लेने वाली बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में न्यू मॉडर्न रेलवे कॉलोनी निवासी दो सगी बहनों हिमांशु राणा और शिखा राणा का भी चयन हुआ है। जिन्हें रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन ने रविंद्रालय सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में एडीजी जोन प्रेमचंद मीणा ने नियुक्त पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं।

जिन्हें पाकर दोनों सगी बहनों के चेहरे खिल उठे। दरअसल, इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एयरफोर्स के पास न्यू मॉडर्न रेलवे कॉलोनी निवासी हिमांशु राणा चार भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनसे छोटी बहन कोमल राणा शिक्षा विभाग के डायट फरीदपुर में नौकरी की ट्रेनिंग कर रही हैं।

जबकि तीसरे नंबर की बहन शिखा राणा को भी हिमांशु के साथ ही पुलिस परीक्षा पास करने पर सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्ति मिली है। वहीं हिमांशु के इकलौते व सबसे छोटे भाई हर्ष राणा अभी पढ़ाई कर रहे हैं। नवनियुक्त सब इंस्पेक्टर हिमांशु राणा ने बताया कि उनके पिता नरेश सिंह राणा भारतीय रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर तैनात हैं, जबकि उनकी माता मूर्तिदेवी गृहणी हैं।

आपको बता दें कि हिमांशु राणा ने यूपी बोर्ड से 12वीं पास करने के बाद बरेली कॉलेज से बीएससी और एमएसपी मैथ विषय में किया है। वहीं उनके साथ सब इंस्पेक्टर बनने वाली बहन शिखा राणा ने भी यूपी बोर्ड से 12वीं करने के बाद बरेली कॉलेज से बीए और सोसोलॉजी से एमए किया है। जिसके बाद दोनों बहनों ने कोरोना काल में ऑनलाइन मोड से तैयारी कर उत्तर प्रदेश सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस सीधी भर्ती 2020-21 में पहली बार में ही परीक्षा पास कर सब इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त हासिल की है। वहीं एक साथ दोनों बहनों को नियुक्त पत्र मिलने पर हिमांशु राणा ने कहा कि आज का दिन उनके लिए किसी महापर्व से कम नहीं है। 

यह भी पढ़ें- बरेली : होली बाद फुट ओवरब्रिज शुरू होने की उम्मीद, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत

संबंधित समाचार