बरेली: उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के 75वें स्थापना दिवस समारोह में जीएसटी पर हुई चर्चा

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार।  कैंट स्थित पर राज्य कर कार्यालय में उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग के 75 वें स्थापना दिवस पर अपर आयुक्त ग्रेड-1 वीडी शुक्ल और अपर आयुक्त ग्रेड-2 वंदना सिंह के निर्देशन में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिप्टी कमिश्नर ब्रजेश ने कहा कि देश के विकास में जीएसटी का बहुत बड़ा योगदान है। जीएसटी बेहद सरलीकृत कर प्रणाली है। व्यापारियों को केवल उसके समझने की जरूरत है।

संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र मोहन सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग सरकार के आर्थिक विकास की रीढ़ है। जिसके संग्रह से ही देश का विकास होता है। जीएसटी चोरी रोकने के लिए विभाग दिन रात काम कर रहा है। सरकार ने समय-समय पर व्यापारियों के हित में तमाम फैसले लिए तब जाकर प्रणाली सरलीकृत हो सकी। संयुक्त आयुक्त रामकुमार एवं उमानाथ द्विवेदी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। 

इस मौके पर रोशन लाल, वेगराज सिंह, सहायक आयुक्त, राज्य कर अवनीश कुमार, अवध कुमार पटेल, अनिल कुमार, राज्य कर अधिकारी, ऋचा मौर्य, परमहंस यादव, विनोद किशोर, चरनजीत सिंह समेत राज्य कर विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की समाप्ति पर ब्रजेश, उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: शोहदों ने अश्लील वीडियो में युवती का फोटो एडिट कर किया वायरल, सदमे में पीड़िता

संबंधित समाचार