लखनऊ की आशा को मिला पांचवां स्थान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी की आशा सिंह (57) ने महाराष्ट्र के लोनावाला में हुई अल्ट्रा मैराथन में पांचवां स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में हिस्सा लिया। अपने से दस साल कम उम्र की एथलीटों को उन्होंने कड़ी टक्कर दी। 50 किमी की इस रेस में आशा ने नया कीर्तिमान बनाया।

उन्होंने अपने पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए 5 घंटे 18 मिनट का समय निकाला। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ समय 5 घंटे और 34 मिनट का था। उन्होंने 16 मिनट का सुधार किया। इस रेस में पूरे देश से 1000 पुरुष और महिला एथलीटों ने विभिन्न आयुवर्गों के मुकाबलों में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : काठमांडू जा रही दो फ्लाइटों की आपातकालीन लैडिंग

संबंधित समाचार