मुरादाबाद : आसान पेपर देखकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे, बोले- अच्छे अंको से होंगे पास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आसान पेपर आने से खिले छात्राओं के चेहरे...परीक्षा के बाद प्रसन्न मुद्रा में छात्राएं

मुरादाबाद,अमृत विचार। जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड परीक्षाएं जारी है। सोमवार को हाईस्कूल की दसवीं की परीक्षा हुई। परीक्षा देकर केंद्रों के बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि इस बार गणित के साथ-साथ विज्ञान का भी पेपर काफी आसान आया था। का पूरा पेपर हल किया अच्छे अंक मिलेंगे।

113 केंद्रों पर पहली पाली में सुबह 8 बजे परीक्षार्थी विज्ञान की परीक्षा देने पहुंचे। तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को कक्षा में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर बना डर पेपर देखते ही विद्यार्थियों के मन से दूर हो गया। 11:15 बजे परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिले हुए थे। इस दौरान छात्रा दीपिका सैनी ने बताया कि परीक्षा में व्यवस्थाएं काफी सत्य थी हालांकि पेपर आसान था सब कुछ पढ़ा हुआ आया था।  तो वही रखी ने बताया कि केमिस्ट्री सबसे अच्छी थी फिजिक्स और बायो में थोड़ी सी परेशानी हुई।

जिले में 85761 हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अरुण कुमार दुबे ने बताया कि पहली पाली में शांतिपूर्ण व नकल विहीन परीक्षा संपन्न हुई है कहीं से कोई नकल की सूचना प्राप्त नहीं हुई बताया कि कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की निगरानी की गई।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता में बनाया जाएगा दक्ष, मार्च माह में स्कूलों में यह होंगी गतिविधियां

संबंधित समाचार