Kanpur: राजधानी बसों का बेड़ा होली से निकलेगा, केंद्रीय कार्यशाला में 325 बसें हुईं तैयार,रीजन को मिलेंगी चार
कानपुर के केंद्रीय कार्यशाला में 325 बसें तैयार हुई।
कानपुर के केंद्रीय कार्यशाला में 325 बसें तैयार हुई। जिला मुख्यालयों को ये बसें जोड़ेंगी। इसका स्टापेज सीमित रहेगा।
कानपुर, अमृत विचार। यात्रियों को नॉन स्टॉप राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा होली से पहले मिल जाएगी। विकास नगर स्थित केंद्रीय कार्यशाला में 325 बसों का बेड़ा तैयार हो गया है, जिनको प्रदेश के विभिन्न मुख्यालयों को भेजा जाएगा। कानपुर रीजन को इसमें से चार बसें मिलेंगी।
जिला मुख्यालयों को जोड़ने के लिए रोडवेज राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा होली से पहले शुरू कर देगा। उत्तर प्रदेश स्टेट रोडवेज ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (यूपीएसआरटीसी) ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए राजधानी एक्सप्रेस को जल्द ही सड़क पर उतारेगा।
मुख्यालयों को जोड़ेंगी बसें
यह बसें मुख्यालयों को एक-दूसरे से जोड़ेंगीं। जो समय पर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। प्रदेश भर के 79 मुख्यालयों को जोड़ने की योजना है। जिनके लिए बसें केंद्रीय कार्यशाला में तैयार की जा रहीं हैं। जिनके लिए चेसिस रोजाना पहुंच रहीं हैं। आरएम लव कुमार ने बताया कि कानपुर रीजन को दिल्ली,झांसी मेरठ और लखनऊ से जोड़ने के लिए यह बसें चलेंगी। उनका कहना है कि इनका ऐसा शेडयूल बनाया गया है। जिससे वह सुबह मुख्यालय पर पहुंच कर शाम को वापसी कर लें।
