UP के इस जिले में दशहरे पर नहीं होता है रावण का वध, होली से पहले निभाई जाती है रस्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। पूरे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रावण का वध दशहरे में होता है। इससे पहले रामलीला आयोजित होती है लेकिन जिले में रावण वध होली से पहले होता है। जिले की मुख्य रामलीला होली से पहले नुमाइश मैदान में शुरू होती है और इसी मैदान में नुमाइश के कुछ समय पहले रावण का दहन होता है। शायद यह इकलौता ऐसा रावण होगा जो होली के पहले मारा जाता है ।

जिले में सोमवार को 45 फुट के रावण के पुतले का दहन होना है। रावण वध की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है ।रावण वध की लीला देखने के लिए सैकड़ों की भीड़ नुमाइश मैदान में पहुंच चुकी है ।मेला कमेटी ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर मौजूद है। इस वार्षिक रावण दहन को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। रावण का पुतला जलने के बाद लोग उसके अवशेष घर ले जाने के लिए आतुर रहते हैं इसलिए रावण के पुतले के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी जाती है ताकि भीड़ भगदड़ में कोई घटना दुर्घटना न हो। मान्यता है कि रावण के दहन किए हुए पुतले के अवशेष घर में रखने से कष्टों से मुक्ति मिलती है। वार्षिक रामलीला में रावण वध देखने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचते हैं इस दिन का पूरे जिले में लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं।

ये भी पढ़ें -Prayagraj Breaking : उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी अरबाज पुलिस Encounter में ढेर 

संबंधित समाचार