बरेली: जिला जेल वाली सड़क पर गड्ढे, गाड़ियों के पलटने की आशंका
निरीक्षण करने गए डीएम-एसएसपी को सड़क की हालत बेहद खराब मिली
बरेली, अमृत विचार। जिला जेल जाने वाली सैदुपुर सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि सैदुपुर रोड के झटके राहगीरों का दर्द बढ़ा रहे हैं। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी और एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया सोमवार को जेल का निरीक्षण करने पहुंचे तो सड़क की स्थिति खराब होने की वजह से दोनों अफसरों को जेल तक पहुंचने में अधिक समय लगा।
जिलाधिकारी बरेली व DIG/SSP-BRY .@akhileshIPS9 द्वारा संयुक्त रूप से केन्द्रीय कारागार-2 बरेली का निरीक्षण किया गया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । सम्बन्धितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।#Uppolice pic.twitter.com/oVZz8tvauU
— Bareilly Police (@bareillypolice) February 27, 2023
जेल का निरीक्षण करने के बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित कक्ष में सड़क की हालत के बारे में संबंधित अधिकारी को बताया कि सैदुपुर सड़क पर इतने गड्ढे हैं कि कोई घटना हो जाए तो जेल में पहुंचने में ज्यादा समय लगेगा। गाड़ियों के पलटने की अधिक आशंका है। जेल से भी तमाम गाड़ियां आती रहती हैं। गन्ना लदे वाहन भी दौड़ते हैं। डीएम ने सड़क दुरुस्त कराने के निर्देश देते हुए कहा कि पहले गड्ढों को भरवाएं ताकि गड्ढों से लोगों को दिक्कतें न झेलनी पड़ें।
जिला जेल की व्यवस्थाएं परखने पहुंचे डीएम और एसएसपी
जिला जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ से मुलाकात करने वालों की एसटीएफ कुंडली खंगाल रही है। अशरफ के विरुद्ध भी प्रयागराज में गवाह और उनके गनर की हत्या में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसलिए अशरफ से मिलने वालों में कौन-कौन शामिल थे, इसकी गहनता से जांच चल रही है। जेल प्रशासन से अशरफ से मिलने वालों की संपूर्ण जानकारी एसटीएफ ने ली है। वहीं, डीएम शिवाकान्त द्विवेदी और एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने जिला जेल की व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने बताया कि व्यवस्थाएं सभी दुरुस्त मिलीं। अशरफ काफी पहले से यहां बंद है। वहीं सूत्रों के अनुसार अशरफ की बैरक की निगरानी व्यवस्था चेक की गई। प्रत्येक बैरक की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मुलाकात करने पहुंचने वालों की भी सीसीटीवी से निगरानी कर वीडियो रिकार्डिंग की जाती है।
ये भी पढ़ें- CBSE: मूल्यांकन को शिक्षक नहीं भेजने पर रद्द होगी स्कूल की मान्यता
