CBSE: मूल्यांकन को शिक्षक नहीं भेजने पर रद्द होगी स्कूल की मान्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मूल्यांकन कार्य निगरानी को 55 मुख्य परीक्षकों को नियुक्त किया

बरेली, अमृत विचार। सीबीएसई की 10 वीं व 12 वीं की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया है। इस बार मूल्यांकन को लेकर कई नियमों में बदलाव किया गया है। कुल 900 कॉपियों का मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन के लिए चयनित शिक्षकों को न भेजने पर स्कूल की मान्यता रद्द हो सकती है। मूल्यांकन कार्य की निगरानी के लिए 55 मुख्य परीक्षकों को नियुक्त किया गया है।

सुबह 9 से 5 बजे तक शिक्षक जांचेंगे कॉपियां
इस बार सीबीएसई की ओर से जारी नए दिशा निर्देश के अनुसार एक घंटे में शिक्षकों को तीन परीक्षा की कॉपियां ही चेक करनी होगी। पूरे दिन में शिक्षक सिर्फ 20 कॉपियों का मूल्यांकन करेंगे। परीक्षा के लिए सुबह 9 से 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि यह व्यवस्था इस बार ही लागू की गई है। ताकि परीक्षा की कॉपियों में किसी तरह की गड़बड़ी न हो। सीबीएसई ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि मूल्यांकन के लिए बोर्ड द्वारा चयनित शिक्षकों को संबंधित स्कूल द्वारा मूल्यांकन केंद्र पर नहीं भेजने पर विद्यालय की मान्यता तक रद्द की जा सकती है। बोर्ड जुर्माना भी लगा सकता है। शिक्षक नहीं भेजने वाले स्कूलों का परीक्षा परिणाम भी रोका जा सकता है। एक साथ तीनों कार्रवाई की जा सकती हैं।

इन स्कूलों में मूल्यांकन कार्य शुरू
डीपीएस, आर्मी स्कूल, बिशप कॉनरॉड सिनियर सेकेंड्री स्कूल, बीबीएप पीलीभीत रोड व अलखनाथ रोड, केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, केंद्रीय विद्यालय इज्जतनगर एयर फोर्स, केंद्रीय विद्यालय इज्जतनगर

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों में किसी प्रकार की त्रुटि न हो इसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। सभी जरूरी निर्देश भी स्कूल व शिक्षकों को दे दिया गया है। मूल्यांकन कार्य कड़ी निगरानी में केंद्रों पर चल रहा है- वीके मिश्रा, सीबीएसई समन्वयक।

ये भी पढ़ें- बरेली: परेशान हो रहे दिव्यांग, समय पर नहीं पहुंचते डॉक्टर, नोटिस जारी

संबंधित समाचार