बरेली : कोटेदार के खिलाफ हुए गांव वाले, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ग्राम खजुआ स्थित सरकारी गल्ले की दुकान के विक्रेता पर वहीं के रहने वाले लोगों ने मनमानी का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि विक्रेता नियमित रूप से गल्ले कि दुकान नहीं खोलता और न ही लोगों को सरकारी अनाज नियमित बांटता है। मंगलवार को स्थानिय लोगों ने जिलाधिकारी के द्वारा खाद्य पूर्ति अधिकारी का संबोधित ज्ञापन सौंपा। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि ग्राम खजुआ जागीर में स्थित सरकारी गल्ला विक्रेता सतीश कुमार नियमित रूप से सरकारी गल्ले की दुकान नहीं खोलता और न ही जरूरतमंदों को सरकारी अनाज नियमित रूप से बांटता है तथा अपने मन-माने तरीके से दुकान खोलता है। लोगों का आरोप है कि विक्रेता राशन भी मानक मात्रा के कम तोलता है और विरोध करने पर धमकी देता है। परेशान स्थानीय लोगों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।

ये भी पढ़ें :  UP IAS Transfer: सौम्या अग्रवाल बनाई गईं प्रभारी आयुक्त बरेली मंडल, इन 14 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें List 

संबंधित समाचार