Video : मुक्के मार-मार के लड़के का रोमांस निकाल दिया...लोग बोले- अच्छा हुआ हम सिंगल हैं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसे देखने के बाद आप चौंक जाएंगे। वायरल वीडियो में एक लड़की को खड़ी बाइक पर बैठे हुए देखा जा सकता है, जबकि उसका साथी उसके करीब आने की कोशिश कर रहा है, जिसका लड़की विरोध करती है। ऐसा लगता है, युवक अपनी प्रेमिका को मनाने की कोशिश कर रहा होता है। आगे ऐसा लगता है कि जबरन अपने साथी के करीब आने का दूसरी बार प्रयास करता है, लेकिन एक लड़की नहीं चाहती है कि उसका प्रेमी उसके नजदीक आए। इस हरकत से नाराज लड़का लड़की को धक्का दे देता है।

इसके बाद उसके चेहरे पर तीन मुक्के मारता है, जिसका लड़की जोरदार विरोध करती है। लड़की भी लड़के के चेहरे पर भी मुक्के मारती है। आपको बता दें कि यह स्पष्ट नहीं है कि लड़ाई वैलेंटाइन डे के दिन हुई थी या नहीं, लेकिन माना जा रहा है कि यह उस दिन हुआ होगा, जैसा कि वीडियो 15 फरवरी को सामने आया था।

इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर एक लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके है। वहीं, वीडियो को 2 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स के जवाब भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अच्छा हुआ भाई अकेला हूं। एक यूजर ने लिखा कि यह लड़कियों का समय है। वहीं, एक एनी यूजर ने लिखा, अच्छा हुआ हम सिंगल ही हैं।

ये भी पढ़ें : बिना कपड़ों के रहना पसंद करती हैं यहां की महिलायें, यह देखने खिंचे चले आते हैं विश्वभर के Tourist

संबंधित समाचार